फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़: नशा निवारण केंद्र में भर्ती युवक की पिटाई से मौत, मामला दर्ज

Tue, 06 Dec 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)

सार

सोलन जिले के न्यू नालागढ़ स्थित एक नशा निवारण केंद्र में आपसी मारपीट में नालागढ़ के वार्ड नंबर दो के रहने वाले युवक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
युवक की मौत (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के न्यू नालागढ़ स्थित एक नशा निवारण केंद्र में आपसी मारपीट में नालागढ़ के वार्ड नंबर दो के रहने वाले युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नशे का आदी होने पर युवक को केंद्र में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस के अनुसार नालागढ़ के वार्ड दो निवासी एक युवक को नशे का आदी होने पर न्यू नालागढ़ स्थित नशा निवारण केंद्र में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को किसी बात को लेकर केंद्र में कुछ अन्य लोगों से उसका झगड़ा हो गया। इसी बीच मारपीट में वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नशा निवारण केंद्र का स्टाफ पीजीआई ले गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को नशा निवारण केंद्र से सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर गए। युवक की पिटाई करने से मौत होना बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा, आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें