हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के थाना मनाली के अंतर्गत नसोगी गांव में रह रहे एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। स्विट्जरलैंड के रहने वाले हंस पीटर वुथरिच लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह भारतीय महिला के साथ शादी कर करीब 40 वर्षों से यहीं पर रह रहे थे। उसे सांस की बीमारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हंस पीटर वुथरिच करीब 40 साल पहले मनाली आए थे। उसने कुल्लू की रेणुबाला से शादी की थी और नसोगी में मकान बनाया। पीटर को सांस की बीमारी थी और वह मिशन अस्पताल से इलाज करवा रहा था। वीरवार को उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।