फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत कब किस तरह आ जाए कोई नहीं जानता!

Thu, 12 Feb 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा जिला के विकास खंड मैहला की दाड़ुई पंचायत में देर शाम एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान केवल सिंह (29) पुत्र मान सिंह गांव नाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केवल सिंह बुधवार देर शाम अपने काम के बाद घर जा रहा था। युपलेडी नाले के पास उसका पैर फिसल गया, जिससे वह साथ लगती खड्ड में जा गिरा।

देर शाम परिवार के सदस्यों ने उसका पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वीरवार सुबह तड़के जब लोग काम से जा रहे थे तो उन्होंने व्यक्ति को खड्ड में मृत अवस्था में पाया।

लोगों ने घटना की जानकारी दाड़ुई पंचायत के पूर्व प्रधान किशन चंद शर्मा को दी। उन्होंने मृतक के परिवार सहित घटनास्थल पर आकर जानकारी हासिल की।

मृतक को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम करके मृतक के शव को परिजनों को सौंपा गया। उधर, पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें