फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बह गया चिता पर रखा शव, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

Fri, 07 May 2021 06:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

जलस्तर बढ़ने से घबराए लोगों ने किनारे की ओर भागकर अपनी जान बचाई, जबकि शव खड्ड में बह गया। ग्रामीण शव की तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
खड्ड में बहा चिता पर रखा शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की कियाणी खड्ड में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया शव खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चिता समेत बह गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों ने भागकर जान बचाई। यह घटना शुक्रवार दोपहर बाद हुई। गनीमत रही कि खड्ड का बढ़ा हुआ जलस्तर देखकर ग्रामीणों ने सीटियां बजाकर और चिल्लाकर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को सचेत कर दिया। अन्यथा जान-माल को भारी नुकसान हो सकता था। इसके बाद खड्ड का जलस्तर कम होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए लोग शव की तलाश में जुट गए।

विज्ञापन


वहीं, जिला प्रशासन ने भी शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार कियाणी खड्ड़ के किनारे शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव से व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश के बाद कियाणी खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ गया। अंतिम संस्कार के लिए रखे शव को मुखाग्नि देने के बाद जैसे ही लोग इकट्ठा हुए, वैसे ही अन्य ग्रामीणों ने सीटियां बजाना और चिल्लाना शुरू कर दिया। सीटियां सुनकर अंतिम संस्कार में शामिल लोग सतर्क हो गए।

उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच, अंतिम संस्कार के लिए चिता पर रखा शव पानी के प्रवाह के साथ बह गया। इसके बाद जलस्तर कम होने पर ग्रामीणों ने शव की तलाश शुरू कर दी। कियाणी के उपप्रधान सुरजीत जंदरोटिया ने कहा कि कियाणी खड्ड में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया शव पानी के बढ़े जलस्तर में बह गया। ग्रामीण शव की तलाश में जुटे हैं। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि खड्ड में जलस्तर बढ़ने से शव बहने की सूचना मिली है। शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें