फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोह डैम से मिला लापता नाबालिग का शव, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 31 Aug 2019 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के पारला भुंतर से 17 अगस्त को लापता हुई नाबालिग का शव पंडोह डैम से बरामद हुआ है। नाबालिग के परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पानी में काफी दिन तक रहने के बाद शव काफी गल-सड़ गया था। मंडी पुलिस ने परिजनों को शिनाख्त के लिए मंडी अस्पताल बुलाया। शनिवार सुबह जब परिजन यहां पहुंचे तो उन्होंने नाबालिग के बाजू पर बने खास टैटू से उसकी पहचान की।

लड़की के लापता होने की रिपोर्ट भुंतर थाना में दर्ज थी। उसके बाद पुलिस नाबालिग की तलाश कर रही थी। मामले की पुष्टि एसपी गौरव सिंह ने की। कहा कि पारला भुंतर की 16 वर्षीय संजना पुत्री शिव कुमार का शव पंडोह डैम से मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को देखकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें