फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ब्यास नदी में डूबे एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Thu, 06 Oct 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)

सार

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब एनडीआरएफ की टीम देहरा पहुंची, तो डूबे युवक साहिल (17) पुत्र विजय कुमार निवासी देहरा का शव नदी में ऊपर आ गया था। 
विज्ञापन
डूबने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यास नदी में बीते दिन दो अलग-अलग जगह डूबे दो युवकों में से एक का शव मिल गया है। जबकि दूसरे युवक को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन गुरुवार शाम तक भी जारी रहा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जब एनडीआरएफ की टीम देहरा पहुंची, तो डूबे युवक साहिल (17) पुत्र विजय कुमार निवासी देहरा का शव नदी में ऊपर आ गया था। उसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरे डूबे युवक राहुल निवासी दयाल (नैहरनपुखर) का कोई पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने वीरवार को दिनभर ब्यास नदी में सर्च ऑपरेशन जारी रखा। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार यदि वीरवार को युवक का पता नहीं चलता है तो शुक्रवार को भी सर्च आपरेशन जारी रहेगा। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया है। 

यह है मामला
उपमंडल के नैहरन पुखर के दयाल का राहुल पुत्र विजय कुमार बुधवार बाद दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ पार्टी मनाने यहां आया था। बताया जा रहा है कि इनमें से चार लड़के नदी में नहाने लगे। नहाते समय राहुल डूबने लगा। बाकी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लापता हो गया। जबकि दूसरे मामले में देहरा बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाने वाले विजय का छोटा बेटा साहिल बुधवार सुबह से लापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें