फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ठंड से शिमला में दूसरी मौत, लालपानी क्षेत्र में ढारे के अंदर मृत मिला व्यक्ति

Tue, 26 Nov 2024 05:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला के लालपानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला में ठंड से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। मामला थाना सदर के तहत लालपानी क्षेत्र का है। यहां पर एक व्यक्ति ढारे में मृत पाया गया है। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी रामनगर के रूप में हुई है। व्यक्ति पिछल कई दिनों से लापता था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को लालपानी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने ढारे से बदबू आने पर देखा तो वहां पर एक शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। शव करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने आसपास के पुलिस स्टेशनों और चौकियों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद रामनगर से परिवार मौके पर पहुंचा और उन्होंने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि व्यक्ति शराब के नशे में ढारे में चला गया और यहां पर ठंड से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत के कारणों की जांच के लिए बिसरा रिपोर्ट के सैंपल एकत्रित कर सीएफएसएल जुन्गा भेज दिए हैं। इससे पूर्व मशोबरा में भी एक व्यक्ति की ठंड से मौत का मामला सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें