फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र मामला: सिर में चोट लगने से हुई थी युवक की मौत, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 13 May 2022 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरोली/दौलतपुर चौक (ऊना)

सार

नशा मुक्ति केंद्र में गोंदपुर बनेहड़ा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण सिर में चोट लगना पाया गया है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उसके दो सहायकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अब आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के कांगड़ बढेड़ा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में गोंदपुर बनेहड़ा के युवक की संदिग्ध हालात में मौत की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण सिर में चोट लगना पाया गया है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक और उसके दो सहायकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार निवासी रक्कड़ कॉलोनी, साहिल कुमार, निवासी सलोह हरोली और तरसेम निवासी धर्मगढ़, पुलिस थाना ललड़ू मंडी, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने अब आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमित कुमार (28) पुत्र रामकृष्ण निवासी वार्ड-पांच गोंदपुर बनेहड़ा को परिजनों ने 21 अप्रैल, 2022 को कांगड़ बढेड़ा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। पिता रामकृष्ण का आरोप है कि वह तीन-चार बार उससे मिलने केंद्र में गए थे, लेकिन उन्हें बेटे से व्यक्तिगत तौर पर मिलने नहीं दिया गया। मात्र सीसीटीवी पर ही दिखाया गया। पांच मई को देर रात लगभग डेढ़ बजे फोन पर सूचना दी गई कि उनके बेटे को दिल का दौरा पड़ा है।

इसके बाद केंद्र संचालक देर रात तीन बजे अमित का शव लेकर उनके घर पर पहुंचे। परिजनों ने देखा तो अमित के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि बेटे की पीट-पीट कर हत्या की गई है। गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर गोंदपुर बनेहड़ा बाजार में प्रदर्शन किया था। वहीं, 12 मई देरशाम को टांडा मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें