फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू शिमला के एमएस रमेश चौहान हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में किए तैनात

Sat, 17 Apr 2021 02:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रविवार को प्रस्तावित हमीरपुर दौरे से पहले हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हो गया है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सेवाएं दे रहे एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री को सीएमओ हमीरपुर लगाया गया है, जबकि सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी को स्वास्थ्य निदेशालय भेजा गया है। डीडीयू शिमला के एमएस डॉ. रमेश चौहान को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का एमएस लगाया गया है।
विज्ञापन
तबादले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रविवार को प्रस्तावित हमीरपुर दौरे से पहले हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल हो गया है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सेवाएं दे रहे एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री को सीएमओ हमीरपुर लगाया गया है, जबकि सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी को स्वास्थ्य निदेशालय भेजा गया है।

विज्ञापन


डीडीयू शिमला के एमएस डॉ. रमेश चौहान को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का एमएस लगाया गया है। डॉ. चौहान सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस पद पर ज्वाइन करेंगे। डॉ. आरके अग्निहोत्री कोरोना काल के दौरान ही सितंबर 2020 में बीएमओ टौणी देवी से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस लगाए थे। 

उसी दौरान मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के ही हड्डी रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश चौहान को डीडीयू शिमला का एमएस लगाया गया। छह माह के भीतर ही दोनों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। हालांकि, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी को स्वास्थ्य निदेशालय किस पद पर भेजा गया है, अधिसूचना में यह नहीं बताया गया है। डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि वह सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमएस पद पर ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें