अब 24 घंटे बाद बदली स्थिति, दोनों वार्ड हुए अनारक्षित अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद का संशोधित रोस्टर जारी होने के बाद राजधानी से सटे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दो अहम वार्ड अनारक्षित हो गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह के विधानसभा क्षेत्र के दो वार्डाें चमियाना और बल्देयां का रोस्टर भी बदल गया है।
उपायुक्त की शक्तियों पर रोक लगने के बाद जारी किए संशोधित रोस्टर में इन सियासी स्थिति बदल गई है। सरकार की ओर से उपायुक्तों को रोस्टर को लेकर जारी की गई शक्तियों के तहत सोमवार को जो रोस्टर जारी किया था उसमें यह दोनों वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थे। हालांकि, हाईकोर्ट की रोक के बाद मंगलवा को इसका संशोधित रोस्टर जारी किया है जिसमें यह दोनों वार्ड अनारक्षित हो गए हैं। ऊपरी शिमला का सीमा-रंटाड़ी वार्ड पहले महिला के लिए आरक्षित था। यह भी अब अनारक्षित है। टिक्कर भी संशोधित रोस्टर के बाद अनारक्षित वार्ड बन गया है। हालांकि, कलबोग, टियाली, और सरस्वती नगर अनारक्षित से अब महिला के लिए आरक्षित हो गए हैं। शिमला ग्रामीण का बढ़ई वार्ड अनारक्षित से महिला के लिए आरक्षित हो गया है। जिला परिषद के निर्वतमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वार्ड भी इस बार आरक्षित हो गए हैं।