फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: लूरमा देवी से मिले उपायुक्त आशुतोष गर्ग, बोले-हरसंभव करेंगे मदद

Sat, 08 Jul 2023 11:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

बिजली और पानी के बाद अब लूरमा को और भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है।  उपायुक्त आशुतोष गर्ग बीते रोज लूरमा से मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन
लूरमा देवी से मिले उपायुक्त आशुतोष गर्ग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकट हालात में बेसहारा पशुओं का पाल रही और सरकारी योजनाओं से अनजान पशु प्रेमी लूरमा देवी के अब जल्द दिन संवरने वाले हैं। बिजली और पानी के बाद अब लूरमा को और भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने वाला है।  उपायुक्त आशुतोष गर्ग बीते रोज लूरमा से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने लूरमा की आपबीती सुनी। इससे वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बिना देरी के लूरमा को हर सुविधा दी जाएगी। कमांद पंचायत के घडारी में जंगल के पास टूटे-फूटे मकान में रहने वाली लूरमा पशु प्रेमियों के लिए एक मिसाल हैं। पत्थरों की गुफाओं में दशकों से बड़े चाव से पशुओं को पालने वाली लूरमा के हालात पर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन की नजर पड़ी है।

विज्ञापन


एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी विभागों से लूरमा को योजनाओं का लाभ देने का खाका तैयार किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में अगर कोई लूरमा जैसा है और सरकार की योजनाओं से वंचित है तो उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से खोजने के आदेश दिए जाएंगे। इसकी शुरूआत आनी से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने उपमंडल के सभी पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए हैं यदि लूरमा जैसे अन्य लोग सरकारी सुविधाओं से महरूम है तो उनकी सूची तैयार कर उन्हें भेजें। पूरे कुल्लू जिला में यह मुहिम छेड़ी जाएगी।

राज्यपाल ने लिया संज्ञान, डीसी को किया फोन
अमर उजाला में लूरमा देवी की खबर पढ़ने के बाद राज्यपाल ने भी डीसी कुल्लू आशुतोष को फोन कर हर सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि पूरे जिला में यदि कोई पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित है तो मामला उनके ध्यान में लाएं। उन्होंने कहा कि लूरमा देवी को बिजली और पानी का कनेक्शन दे दिया है। उन्होंने कहा कि लूरमा देवी गोवंश संरक्षण का सराहनीय काम कर रही हैं। उन्होंने लूरमा देवी को किसान सम्मान निधि के तहत लाने, गोशाला बनाने, खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से राशन मुहैया करवाने और आपदा राहत के तहत सहयोग देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें