फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी और एसपी ने माना, इस चूक से हुआ कसौली गोलीकांड

Fri, 04 May 2018 08:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

कसौली में महिला अधिकारी की हत्या के बाद प्रशासन और पुलिस ने पहली बार सामने आकर चूक होने की बात मानी है। वीरवार को उपायुक्त सोलन विनोद कुमार व पुलिस अधीक्षक सोलन मोहित चावला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कसौली में हुई घटना में प्रशासन से चूक हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। घटना के बाद कसौली के अवैध होटलों में धारा 144 लगाई गई है। कसौली के तीन पटवार सर्किलों के में लाइसेंस हथियारों को जमा करवाने के आदेश दिए हैं।

मामले की जांच के लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है जोकि 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी। इस घटना में जिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी मोहित चावला ने कहा कि जिस समय महिला अधिकारी पर हमला किया गया, उस वक्त पुलिस उस जगह पर नहीं थी। पुलिस कर्मचारी शिवालिक होटल के पास हो रहे तनाव को ठीक करने में लगी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले को तेजी से निपटाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता एएसपी कर रही हैं। आरोपी को पकड़ने से पहले एसपी ने कहा कि सर्च ऑपरेशन में पांच रिजर्व बटालियन को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर पुलिस कड़ा पहरा दे रही है जल्द ही आरोपी को पुलिस पकड़ लेगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

तीसरे दिन भी तोड़े होटलों के अवैध निर्माण

कसौली में टीसीपी महिला अफसर की हत्या के बाद तीसरे दिन वीरवार को भी होटलों के अवैध निर्माण तोड़े गए। सख्ती के बाद कुछ होटल मालिकों ने खुद ही अवैध निर्माण ढहा दिया। अफसर की हत्या के बाद किरकिरी झेली रही पुलिस ने अब सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। 

जिला प्रशासन द्वारा गठित टीमें 13 होटलों व गेस्ट हाउसों के अवैध निर्माण को गिरा रही है। कइयों का 5 तो कइयों का 50 से 70 फीसदी तक निर्माण तोड़ा गया है। डीसी सोलन विनोद कुमार ने कहा कि वीरवार को सभी चार टीमों ने कार्रवाई जारी रखी। उन्होंने कहा कि काम मेनुअली होने की वजह से इसमें वक्त लग रहा है। लेकिन सभी अवैध निर्माण तोड़ने के बाद टीमों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें