राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभाग ने हेल्प एज इंडिया के सहयोग से प्रदेश में तीन डे केयर सेंटरों को शुभारंभ किया। शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बुजुर्गों के लिए डे केयर सेंटर का लोकार्पण किया।
शिमला, मंडी और धर्मशाला में खुले डे केयर सेंटरों में बुजुर्गों के लिए पुस्तकालय, टीवी देखने, अखबार सहित अन्य मनोरंजन की सुविधा रहेगी। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच भी होगी।
जो बुजुर्ग चल नहीं सकते, उन्हें सुबह घर से लाने व शाम को घर छोड़ने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। डे केयर सेंटर में फीजियोथैरेपी का भी प्रावधान रहेगा। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि धर्मशाला डे केयर सेंटर में 45 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।