फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक मामला: ऊना डीएवी स्कूल की मान्यता रद्द

Wed, 27 Jun 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक मामले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऊना डीएवी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। बोर्ड ने नए दाखिलों पर रोक लगा दी है। हालांकि, वर्तमान के साथ साल 2019-20 के एकेडमिक सेशन को चलाने की मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


सीबीएसई की कड़ी कार्रवाई से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और विद्यार्थियों में हड़कंप है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पहले सीबीएसई से मामला उठाया जाएगा। बात नहीं बनी तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस मामले को कोर्ट में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन

इसके बाद के विद्यार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं

सीबीएसई ने कहा है कि स्कूल में जिन छात्रों ने नवमी, दसवीं व जमा एक में दाखिला लिया है, उन्हें 2018-19 व 2019-20 का एकेडेमिक सेशन पूरा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद के विद्यार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

उल्लेखनीय है कि डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना के तीन कर्मचारियों को पेपर लीक मामले में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। स्कूल के लोकल मैनजमेंट कमेटी के सदस्य व कानूनी सलाहकार संजीव फांडा ने कहा कि इस संबंध में सीबीएसई की ओर से एक लिखित पत्र आया है।

इस मामले में सीबीएसई द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिसका जवाब भी उन्हें दिया गया था। लेकिन अब मान्यता रद्द करने के मामले को दोबारा सीबीएसई के समक्ष उठाया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें