फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में चाय पी रहे परिवार पर गिरा पेड़, बेटी की मौत, मां गंभीर

Wed, 27 Jun 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

कानी मदलाह गांव में घर के आंगन में बैठकर चाय पी रहे चार सदस्यों पर अचानक सफेदे का पेड़ आ गिरा। इस हादसे में एक 17 वर्षीय लड़की रमा देवी की मौत हो गई है। जबकि उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


जिसे करसोग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं अन्य दो लोगों ने भागकर जान बचाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जबकि प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों केे 10 हजार और घायल के परिजनों को पांच हजार की फौरी राहत जारी कर दी है।    

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार क़रीब 6:15 शाम को घर के बाहर प्रांगण में बत्ती देवी (42) पत्नी चुहडू राम अपनी दो बेटियों रमा देवी और चीना देवी तथा इनके चचेरे भाई राजू घर के प्रांगण में चाय पी रहे थे। तभी अचानक बूंदाबांदी होने लगी और हवा चलने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार और घायल को 5000 की राशि फौरी राहत

इससे पहले की सभी संभलते तभी अचानक सड़क के साथ लगा सफेदे का पेड़ गिर गया। पेड़ मां बत्ती देवी और उसकी बेटी रमा देवी पर गिरा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जबकि एक अन्य बेटी और चचेरे भाई ने भागकर जान बाई। पेड़ गिरने से परिवार का 3 कमरों का मकान भी क्षति ग्रस्त हो गया। दोनों को निजी वाहन के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया गया।

प्रथम उपचार के दौरान ही डॉक्टर ने रमा देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि, बत्ती देवी का उपचार चल रहा है। घटना स्थल पर एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन, डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन की तरफ से मृतक लड़की के परिवार को 10 हजार और घायल को 5000 की राशि फौरी राहत प्रदान की गई है।डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि पेड़ अंदर से कमजोर था और हवा व हल्की बूंदाबांदी होने से गिर गया। इस संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें