शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में शनिवार से शुरू हुई इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन डीएवी लक्कड़ बाजार और लोरेटो कान्वेंट ताराहाल विजेता रहा।
डीएवी लक्कड़ बाजार की टीम ने डीएवी टुटू की टीम को 3-1 से पराजित किया जबकि ताराहल की टीम ने केवी जतोग को 3-0 से मात देकर जीत हासिल की।
तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता के तहत लड़कों के मुकाबलों में बीसीएस की टीम ने केवी जतोग को 3-0 से जबकि डीएवी टुटू की टीम ने सेंट एडवर्ड स्कूल की टीम को 3-2 से पराजित किया।
दयानंद पब्लिक स्कूल ने ऑकलैंड स्कूल को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शिमला जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव अलकेश सेणी और प्रेस सचिव सोमू रे ने बताया कि प्रतियोगिता टीम और एकल दो वर्गों में हो रही है।
एकल मुकाबले रविवार से शुरू होंगे। प्रतियोगिता आयोजन में संघ के उपाध्यक्ष अशोक चौहान, चंद्रमोहन बिष्ट, सह सचिव रूप लाल, जसवंत गांगटा और डोबी डॉबर भी सहयोग कर रहे हैं।