कोरोना के कारण देश भर में लागू लॉकडॉउन को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 16 मई तक बढ़ा दी है। 16 मई को ही तय परीक्षा फीस जमा करवाने की तिथि रहेगी। 15 से 20 जून तक नेट परीक्षाएं होंगी। इसके लिए पहले से परीक्षा केंद्र तय हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन करने के बाद 23 मई तक भरे गए फॉर्म में सुधार या बदलाव करने का समय दिया जाएगा। इस संबंध में एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट दिया जा रहा है। आवेदन के लिए बढ़ाई गई समयसीमा से प्रदेश भर के वे छात्र भी आवेदन कर सकेंगे, जो किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए थे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों का परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहता है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का पुस्तकालय के कोरोना के कारण बंद किए जाने से परीक्षार्थियों को घर पर ही बैठकर परीक्षा की तैयारी करनी पड़ रही है। हालांकि, घर पर भी छात्र इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध वेब साइट का उपयोग कर तैयारी कर सकते हैं।