बीएसएनएल को तीन माह में केबल करने होंगे भूमिगत, शहर में चल रहा डक्ट बनाने का काम
विज्ञापन
बिजली तार और सीवेज पाइप भी होंगे भूमिगत संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला के मालरोड पर जगह-जगह लटके केबल जल्द हटेंगे। नगर निगम ने बीएसएनएल कंपनी को इस बारे निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह तारों और केबल को भूमिगत (अंडरग्राउंड) करें। नगर निगम की ओर से इसको लेकर बीएसएनएल को चिट्ठी जारी की है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने यह जानकारी दी।
निगम ने कंपनी को कहा है कि इन दिनों मुख्यमंत्री आवास के पास से डक्ट का काम किया जा रहा है। ऐसे में इस दौरान ही कंपनी तारों को भूमिगत करें। इसके लिए निगम ने कंपनी को तीन महीने का समय दिया है। कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। शहर को सुंदर बनाने के उदे्दश्य से निगम ने सभी तार भूमिगत करने का फैसला लिया है। शिमला जल प्रबंधन ने पहले चरण में छोटा शिमला से ओकओवर तक डक्ट बनाने का काम पूरा कर लिया है। अब दूसरे चरण का काम शुरू किया है। यह कार्य कई चरणों में होना है, ऐसे में केबल, बिजली तार और सीवेज की पाइप भूमिगत होंगे। नगर निगम की तहबाजारी टीम ने मंगलवार को संजौली में निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान टीम को कोई भी तहबाजारी यहां पर नहीं मिला।