फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इन जिलों में लेवल तीन का हिमखंड गिरने का खतरा, अलर्ट जारी

Wed, 20 Feb 2019 11:30 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहैल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम अवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) ने हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा के कुछ इलाकों में लेवल तीन के हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। लेवल तीन को नुकसान के लिहाज से बहुत संवेदनशील माना जाता है। सासे ने इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन को अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


 मामले को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन ने संबंधित जिलों को सासे की चेतावनी से आगाह कर दिया है। सासे ने लाहौल-स्पीति के उदयपुर, तिंदी, तांदी, केलांग, कोकसर और छतड़ू क्षेत्र में लेवल तीन के हिमखंड खिसकने की चेतावनी जारी कर लोगों को खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है।

 

विज्ञापन

ऊंची चोटियों में 15 से 20 फीट तक बर्फ की मोटी परत

एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया कि सासे ने लाहौल-स्पीति के साथ चंबा के कुछ इलाकों में वीरवार तक उच्च स्तर के हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है।इस सीजन में सासे ने पहली बार लेवल तीन के एवलांच गिरने की चेतावनी जारी की है।

सासे की इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने संभावित खतरों वाले इलाकों में पुलिस वायर लेस सेट के जरिए लोगों को अलर्ट किया है। बताया जा रहा है कि लाहौल की ऊंची चोटियों में 15 से 20 फीट तक बर्फ की मोटी परत जमी है।

ऐसे में सेटेलाइट इमेज के जरिए सासे ने वीरवार को लेवल तीन के हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। सुभाष गौतम ने बताया कि बुधवार शाम को इस संदर्भ में राज्य आपदा प्रबंधन से सासे की और से जारी अलर्ट की सूचना मिली है। लिहाजा प्रशासन ने लोगों को आगाह कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें