फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी के स्थापना दिवस पर डाली नाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला महानगर इकाई ने एबीवीपी के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को कालीबाड़ी हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने नाटी डालकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


शिमला महानगर मंत्री अंकुश वर्मा ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई 1949 को संगठन की स्थापना से ही एबीवीपी छात्र हित समाजहित और राष्ट्रहित में काम करती आई है। इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद की शिमला महानगर इकाई ने शिमला की इकाईयों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन में नरेंद्र गुलेरिया मुख्यातिथि रहे और राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक हुए। इसमें राष्ट्रीय कला मंच की राष्ट्रीय संयोजक गुंजन ठाकुर भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने विद्यार्थी परिषद द्वारा किए सामाजिक कार्य और समाज में परिषद की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें