फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द ग्रेट खली’ ने सीएम जयराम से की मुलाकात, उठाया ये मामला

Tue, 29 May 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ग्रेट खली के नाम से प्रसिद्ध सिरमौर जिले के दलीप सिंह राणा ने मुलाकात की। वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


ग्रेट खली ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के डब्ल्यूडब्ल्यूई इवेंट करवाने के इच्छुक हैं, जहां विदेशी पहलवानों को आमंत्रित किया जाएगा। हिमाचली होने के नाते वह यहां के युवाओं को मंच उपलब्ध करवाना चाहते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

अकादमी में हिमाचल से भी युवा प्राप्त कर रहे प्रशिक्षण

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जालंधर में उनकी अकादमी में हिमाचल से भी युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दलीप सिंह राणा ने निकट भविष्य में प्रदेश के दो जिलों में बड़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए राज्य सरकार से सहयोग मांगा है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही इवेंट बहुत बड़े स्तर के होंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रेट खली को हिमाचल प्रदेश में ऐसी रोमांचकारी एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें