फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान योजना शुरू होने के बाद हवाई मार्ग से ज्यादा यात्रा कर रहे लोगः जेपी नड्डा

Tue, 29 May 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने शिमला मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों का बखान किया। नड्डा के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि एसी रेलगाड़ियों से ज्यादा लोगों ने हवाई जहाजों में यात्रा की है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला के जुब्बड़हट्टी से ही उड़ान योजना शुरू की थी और आज देश में आम आदमी भी हवाई यात्रा कर रहा है। वर्ष 2017 में पहली बार घरेलू यात्रियों की संख्या दस करोड़ से अधिक रही। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता के बाद 75 हवाई अड्डों पर ही परिचालन होता था, लेकिन दिसंबर 2016 के बाद की इस छोटी सी अवधि मेें ही उड़ान कार्यक्रम के तहत 25 और हवाई अड्डों पर परिचालन शुरू हुआ है।

आयुष्मान भारत से 50 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष हेल्थ कवरेज

ड्डा ने मंगलवार को पीटरहॉफ शिमला में केंद्र सरकार के चार साल पूरा होने के अवसर पर पत्रकार वार्ता की। नड्डा ने इस मौके पर डिजिटल प्रस्तुति देकर स्लाइडें दिखाते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने ‘साफ नीयत सही विकास’ के नारे के साथ ‘सबका साथ सबका विकास’ का लक्ष्य पूरा करना है। इसी सरकार के कार्यकाल में इसरो ने एक साथ 104 सेटेलाइट को सफलतापूर्वक लांच कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है।

भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गई है। एफ डीआई में 36.5 बिलियन डॉलर से 60 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी दर्र्ज है। आयुष्मान भारत से 50 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिलेगा। प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.26 करोड़ बालिकाओं के खाते खोले गए हैं। 
विज्ञापन

निपाह वायरस पूरी तरह से नियंत्रित 

स्वच्छ भारत मिशन में 17 राज्य खुले में शौचमुक्त घोषित कर 7.25 करोड़ रुपये से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। मुद्रा योजना के तहत 50 फीसदी कर्ज पिछडे़ वर्गों को दिए गए हैं।

नड्डा ने इस दौरान और भी कई योजनाओं को गिनाया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव थावर चंद गहलोत, स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 

नड्डा ने कहा है कि देश में निपाह वायरस का प्रकोप पूरी तरह से नियंत्रण में है। नड्डा ने यह जानकारी उनसे इस संबंध मेें पूछे गए सवाल के जवाब में दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें