अमेरिका से वापस भारत लौटे धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना शुगदेन समर्थकों का काम है। निर्वासित तिब्बत सरकार पर उनके विरोध प्रदर्शन का कोई असर नहीं होगा। मुझे समझ नहीं आ रहा कि शुगदेन समर्थक आखिर प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
शुगदेन समर्थकों की कभी अनदेखी नहीं की गई है। धर्मगुरु दलाईलामा गगल एयरपोर्ट पर अमेरिका में शुगदेन समर्थकों के विरोध प्रदर्शन पर किए गए सवाल पर बोल रहे थे। दलाईलामा अपने 17 दिन के अमेरिका दौरे के बाद शुक्रवार को वापस अपने निवास स्थान मैकलोडगंज पहुंचे।
मुख्य बौद्ध मंदिर मैकलोडगंज में दलाईलामा 11 से 13 नवंबर तक टीचिंग देंगे। 17 दिन के दौरे के दौरान अमेरिका में टीचिंग स्थल के बाहर शुगदेन समर्थकों ने कई बार दलाईलामा के विरोध में प्रदर्शन किया था।
शुगदेन समर्थकों ने दलाईलामा को फाल्स दलाईलामा तक कह दिया था। शुगदेन समर्थक दलाईलामा पर बार-बार उनके मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते रहते हैं।