राज्य आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने सरकार से संशोधित वेतनमान या ग्रेड पे आयुर्वेद विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों को देने की मांग की है। महासंघ के प्रधान विनोद शर्मा, महासचिव तिलक ठाकुर और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप चंदेल ने कहा कि पंजाब में आयुर्वेद फार्मासिस्ट का पद न होने के कारण सरकार की
ओर से एक अप्रैल 1978 से हिमाचल विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य विभाग में तैनात फार्मासिस्टों के बराबर वेतन दिया जाए। महासंघ ने आयुर्वेद फार्मासिस्टों के 226 रिक्त पदों को भी भरने की मांग की है।