फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों पर बरसा पैसा

Sun, 14 Jun 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को पहली जुलाई 2014 से 107 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता जारी कर दिया गया है। इससे निगम को हर माह लगभग 14 लाख रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन


खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम ने सात वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले दैनिकभोगियों को नियमित करने और 31 मार्च 2015 को नौ वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने वाले अंशकालिक कर्मियों को दैनिक भोगी बनाने का निर्णय लिया है।

कर्मचारी संघ के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने निगम के कर्मियों को 15 अगस्त तक पदोन्नति देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बाली ने पदोन्नति के लिए वांछित योग्यता में छूट की मांग को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने निगम में रिक्त पड़े क्रियाशील पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की बात भी कही। कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र सालटा ने निगम कर्मियों को महंगाई भत्ता प्रदान करने पर बाली का आभार जताया। बैठक में प्रधान सचिव आरडी धीमान ने भी सुझाव दिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें