फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वन्यजीव सप्ताह पर शिमला में आज होगी साइकिलिंग रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्गों में होगी स्पर्धा, विजेता होंगे सम्मानित
विज्ञापन

रैली रिज से कुफरी वाटर कैचमेंट अभयारण्य तक चलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में 75वें वन्यजीव सप्ताह पर वन विभाग और साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से शनिवार को साइकिलिंग रैली का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूक करना है।

रैली शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू होकर कुफरी वाटर कैचमेंट अभयारण्य के प्राकृतिक क्षेत्र से गुजरेगी। इस दौरान प्रतिभागियों को हिमालयी वन, वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण की झलक देखने को मिलेगी। 14 किलोमीटर का प्रतिस्पर्धात्मक रूट सीओबी वाटर कैचमेंट और शिमला वाटर कैचमेंट वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में होगा। इसके साथ ही 15 किलोमीटर की हेरिटेज वॉक भी होगी। इसका मार्ग शिमला वाटर कैचमेंट से टुटीकंडी, समरहिल, दायरा होते हुए टुटीकंडी तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन शिमला वन मंडल और वन्यजीव वृत्त शिमला की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। साइकिलिंग प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया जाएगा। इसमें 19 वर्ष से कम आयु वर्ग, 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और महिलाओं के लिए ओपन वर्ग स्पर्धा होगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपये, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 3-3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें