साच पास को पार कर पांगी पहुंचने के लिए साइकिलिस्टों की टीम चंबा से रवाना हुई। 18 फील्ड गोला बारूद भंडार की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर डिपो की यह टीम दस दिन के साइकिलिंग अभियान पर निकली है।
यह अभियान चंबा से साच पास के माध्यम से पांगी तक चलेगा। दल को उपायुक्त एम. सुधा देवी, कर्नल प्रमोद आर अंबासना तथा बिग्रेडियर अमरदीप सिंह औजला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अभियान में शामिल दल का नेतृत्व मेजर सोनू राय करेंगे और यह दल 14 हजार 500 फीट की ऊंचाई तथा दुर्गम इलाके से गुजरेगा। दल 322 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।