फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो- कबड्डी का खिताब जीतने के लिए लगा दूंगा जान: अजय

Sun, 23 Aug 2015 11:06 AM IST
ओमपाल सिंह/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो-कबड्डी स्टार अजय ठाकुर का कहना है कि फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम को स्थानीय दर्शकों का फायदा मिलेगा, लेकिन बंगलूरू बुल्स इस मुकाबले के लिए तैयार है। रविवार को दिन किसके पक्ष में होगा यह बताना कठिन है। उनकी और टीम की रणनीति रक्षात्मक रहेगी। अगर वह इसमें सफल रहते हैं तो कोई भी उनकी टीम को शायद ही हरा पाए। उनकी टीम का सबसे बड़ा हथियार डिफेंस है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दर्शकों का स्नेह उनके साथ रहेगा तो जरूर जीतेंगे। इस जीत के लिए पूरी जान लगा देंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी खेल को 36 देशों में खेला जा रहा है। कबड्डी को ओलंपिक खेलो में शामिल किए जाने की उम्मीद है। अजय के अनुसार यह जोर आजमाइश का खेल और इसके लिए शरीर में ताकत होना जरूरी है। इसके लिए खिलाड़ी डाइट का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक नौकरी का आश्वासन ही मिल रहा है।

अजय के दम से  फाइनल में बंगलूरू बुल्स- अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार अजय ठाकुर के शानदार खेल के दम पर बंगलूरू बुल्स ने प्रो-कबड्डी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे बीबीएन में जश्न का माहौल है। जैसे ही अजय की टीम फाइनल में पहुंची लोग खुशी से झूम उठे। अजय के घर दभोटा में अजय के पिता छोटू राम, माता राजेंद्र कौर, भाई अमित ठाकुर, कोच जयपाल चंदेल ने उम्मीद जताई अब फाइनल में भी अजय कमाल दिखाएगा।
विज्ञापन


प्रशंसक दीपू पंडित, लवली कौशल, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर, रवि ठाकुर, कमलेश धीमान, अनिश, रमन कौशल, राजू बिल्ला, बिंदू, विक्रम सिंह जसबीर जस्सी ने कहा कि अजय की टीम ही फाइनल जीतेगी। जीत के बाद प्रशंसकों ने आतिशबाजी चलाकर जश्न मनाया।

अजय ठाकुर ने टीम के 8 महत्वपूर्ण अंक लिए हैं तथा उन्हें मैच का बेस्ट प्लेटर चुना। बंगलूरू बुल्स ने तेलगू टाइटन को मात्र एक प्वाइंट से हराया। जीत के बाद कोच रणधीर सिंह ने अजय ठाकुर को कंधे पर उठा लिया। अअजय इस प्रतियोगिता में 76 प्वाइंट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

पहले स्थान पर दिल्ली के काशी तथा दूसरे स्थान पर तेलगू टाइटन के राहुल चौधरी हैं। शुरू के दस मिनट के खेल में दोनों टीमें बराबर खेल रही थी। मध्यांतर तक बंगलूरू बुल्स की टीम 16-10 से आगे थी। एक समय यह बढ़त 25 -10 तक पहुंच गई थी। इसके बाद तेलगू टाइटन ने वापसी करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया था। हालांकि, आखिर में बाजी बंगलूरू ने मारी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें