फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: साइकिल प्रतियोगिता शुरू, 20 शहरों के राइडर दिखा रहे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में 11 से 68 साल तक के प्रतिभागी लेंगे स्पर्धा में हिस्सा, 25 अक्तूबर तक चलेगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
छह श्रेणियों में आठ लाख की पुरस्कार राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। 13वीं एमटीबी शिमला हेरिटेज राइड शुक्रवार से शुरू हो गई। मुख्य सचिव केके पंत ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान से हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया।

25 अक्तूबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के 20 शहरों के 100 से अधिक राइडर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 11 वर्षीय कारिक शर्मा सबसे कम उम्र के जबकि 68 वर्षीय महेश्वर दत्त सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी हैं।
विज्ञापन



माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस रेस का आयोजन हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (हस्तपा) की ओर से किया जा रहा है। इसमें राइडर कठिन पहाड़ी रास्तों, जंगलों, पगडंडियों और खड़ी चढ़ाइयों पर अपनी क्षमता दिखाएंगे। प्रतियोगिता में प्रोलॉग और दो टाइम्ड स्टेज के तहत करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इस दौरान राइडरों को लगभग 3,800 मीटर की चढ़ाई पार करनी होगी। रूट का करीब 90 फीसदी हिस्सा ऑफ-रोड है। इसमें सिंगलट्रैक, जंगल के रास्ते, जीप रोड, रॉक गार्डन और नालों की क्रॉसिंग शामिल हैं। इस बार पहली बार ग्रेवल बाइक को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है। प्रतियोगिता की छह श्रेणियों में आठ लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। आयोजन हिमाचल पर्यटन के सहयोग से किया जा रहा है।

शुभारंभ के अवसर पर मुख्य सचिव केके पंत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सॉफ्ट एडवेंचर पर्यटन के लिए आदर्श स्थान है। साइकिलिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी गतिविधियां प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल हैं। उन्होंने पिछले 20 वर्षों से माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के लिए हस्तपा के प्रयासों की सराहना की।


प्रतियोगिता में कब क्या होगा
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को द फ्लाइट ऑफ द फीजेंट चरण में राइडर कुफरी वन्यजीव अभयारण्य से पटग्यार, तालो का नाल, मुंडाघाट, थरोल, गालू और फागू होते हुए डाक बंगला तक करीब 55 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को 1,780 मीटर की चढ़ाई पार करनी होगी। रविवार 25 अक्तूबर को द सीडर रीथ चरण के तहत राइडर कुफरी वन्यजीव अभयारण्य से छराबड़ा, मशोबरा, पुरानी कोटी, कंडा, डाक बंगला, फागू और भेखल्टी होते हुए मशोबरा तक करीब 48 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस चरण में प्रतिभागियों को 1,280 मीटर की चढ़ाई पार करनी होगी।
विज्ञापन



शिमला के 18 राइडर भी शामिल
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में देश के करीब 20 शहरों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जयपुर, बंगलूरू, दिल्ली, लेह और गुवाहाटी सहित विभिन्न शहरों के राइडर अंडर-16, अंडर-19, ओपन, मास्टर्स और ग्रैंडमास्टर्स श्रेणियों में मुकाबला करेंगे। प्रतियोगिता में शिमला के 18 राइडर हिस्सा ले रहे हैं। इसके अलावा नौ राष्ट्रीय स्तर के पोडियम विजेता साइकिलिस्ट भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। शिमला के 11 वर्षीय कारिक शर्मा अंडर-16 श्रेणी में उतरेंगे जबकि 19 वर्षीय रूबेन पंजेटा अंडर-19 श्रेणी में चुनौती पेश करेंगे। 18 वर्षीय नित्यम शर्मा भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें