फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में अब वन और निगम की जमीन पर ही बनेंगे साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साइकिल ट्रैक का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी, महापौर ने जल्द एनओसी जारी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बनने वाले साइकिल ट्रैक के निर्माण में अब केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की जमीन आड़े नहीं आएगी। नगर निगम ने अपनी और वन भूमि पर ही इस ट्रैक का निर्माण करने का फैसला लिया है।
पहले तैयार की गई योजना के अनुसार अब ट्रैक में हल्का बदलाव किया जाएगा। इसके तहत चौड़ा मैदान में पहले केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की जमीन से होकर एक साइकिल ट्रैक बनना था। इसे अब बदल दिया है। यहां अब केंद्रीय विभाग की जगह साथ लगती वनभूमि से होकर इस ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल की अध्यक्षता में टाउनहॉल में हुई बैठक में अधिकारियों को जल्द इसकी डीपीआर बनाने और काम शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में पर्यटन निगम और नगर निगम के अधिकारियों से इस योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर निगम शहर में दो साइकिल ट्रैक बनाने का काम इस साल से शुरू करवाने जा रहा है। इसमें पहला ट्रैक सीटीओ, चौड़ा मैदान से होकर अनाडेल तक जाएगा। दूसरा जोधा निवास रिचमाउंट इंडस होते हुए वापस जाखू से रिज पहुंचेगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम की ओर से जल्द एनओसी जारी की जाए ताकि ट्रैक का निर्माण शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस से भी लेंगे एनओसी
बैठक में अधिकारियों ने कहा कि मालरोड पर बनने वाले एक ट्रैक के लिए पुलिस से एनओसी ली जानी चाहिए। मालरोड पर हिट एंड रन का फिलहाल कोई मामला सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस से साइकिल ट्रैक बनाने के लिए एनओसी ली जाएगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि यह ट्रैक किसी भी फुटपाथ में आड़े नहीं आएंगे। जनता को इनसे परेशानी नहीं होंगी। महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से भी करीब 25 लाख रुपये के बजट और साइकिल मुहैया करवाने का प्रस्ताव मिला है। शहर में साइकिल ट्रैक बनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें