फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: हिमाचल में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 1.97 करोड़ की धोखाधड़ी, साइबर क्राइम थाना में चार केस

Tue, 11 Jun 2024 09:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चार मामलों में 1.97 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चार अलग-अलग मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर क्राइम पुलिस थाना मध्य खंड मंडी में शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर चार मामलों में 1.97 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिरों ने चारों ही मामलों में पीड़ितों को सोशल मीडिया में लुभावने ऑफर देकर अपने चंगुल में फंसाया है। कम समय में अधिक निवेश के चक्कर में इन लोगों ने अपनी राशि शातिरों के हाथों में थमा दी। बाद में मूल राशि भी हाथ न लगी तो चारों मामलों में पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड में शिकायत दर्ज करवाई है। चार अलग-अलग मामलों में साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मई 2024 में साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में शातिरों की ओर से नए तरीके से लोगों को व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम से स्टॉक मार्केट में निवेश करने या शेयर खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर चार केस दर्ज हुए हैं। इन चार मामलों में मंडी जिले के दो व्यक्ति और कुल्लू और बिलासपुर के एक-एक शामिल है। शातिरों ने पहले धनराशि को निवेश करने पर भारी रिटर्न मिलने का लालच दिया। कम समय में अधिक धनराशि मिलने के लालच में लोग भी इस झांसे में आ गए। शुरुआत में थोड़ी-थोड़ी धनराशि शातिर इन लोगों से निवेश करवाते गए।

रिटर्न की बारी आई तो शातिरों ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। राशि निकलवाने की एवज में और धनराशि निवेश करने का झांसा दिया गया। इस तरह शातिरों के झांसे में आने से चार अलग-अलग मामलों में इन लोगों ने थोड़ा-थोड़ा कर कुल 1.97 करोड़ धनराशि जमा करवा दी। बाद में मूल धनराशि भी इनके हाथ न लगी तो ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि चार केस दर्ज किए गए हैं। इन सभी में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

ठगी से ऐसे बचें

  1. यदि किसी भी व्यक्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति/नंबर से किसी सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक या टेलीग्राम के ग्रुप में जोड़ा जाता है तो उस स्थित में तुरंत उस ग्रुप को छोड़ दें।
  2. किसी भी तरह की निजी जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  3. कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो चुका है तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के लैंडलाइन नंबर 01905-226900 या ई मेल pscyber-cr@hp.gov.in पर संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।
  4. कम समय में हाई रिटर्न के दावों को सही तरीके से जांच परख लें।
  5. किसी भी तरह के निवेश से पहले सभी चीजों को पुख्ता कर लें। फिर ही आगे बढ़ें।


 

विज्ञापन

किस-किस मामले में कितनी धनराशि की हुई ठगी
मंडी जिले के पहले मामले में 34,42,588 रुपये और दूसरे मामले में 6,44,500 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप शिकायतकर्ताओं ने लगाया है। बिलासपुर जिले से संबंधित मामले में 16 लाख रुपये और कुल्लू जिले से संबंधित मामले में 1,40,69,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें