फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कर्जन और लेफ्रॉय हाउस का फुटबाल में जीत से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीएस स्कूल की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, कर्जन हाउस ने इब्बेटसन को 6-0 से हराया
विज्ञापन

लेफ्रॉय ने रिवाज हाउस को 3-1 के अंतर से दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) शिमला में इंटर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हो गई। प्रतियोगिता की शुरुआत फुटबाल स्पर्धा के साथ हुई। इब्बेटसन हाउस और लेफ्रॉय हाउस ने इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया है।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ए ग्रुप के कर्जन हाउस ने इब्बेटसन हाउस को 6-0 से हराकर जीत दर्ज की।
कर्जन हाउस के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया। वहीं बी ग्रुप में भी कर्जन हाउस ने इब्बेटसन हाउस को 1-0 से हराकर दिन का दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में ग्रुप-ए में लेफ्रॉय हाउस ने रिवाज हाउस को 3-1 से शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन लेफ्रॉय हाउस के खिलाड़ियों ने मिले मौकों का बेहतर फायदा उठाकर जीत दर्ज की। इसी तरह ग्रुप-बी में लेफ्रॉय और रिवाज हाउस की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
स्कूल की मीडिया संयोजक ममता गुप्ता ने बताया कि पहले दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, फिटनेस और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। बारिश के बावजूद मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें