फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में लोग, पूरे गांव में दौड़ रहा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्वती-कोलडैम ट्रांसमिशन लाइन के टावरों में करंट आने से गोहर उपमंडल की नौण, खारसी और चच्योट पंचायतों में दहशत फैल गई है। टावर को छूने या उसके नीचे ही नहीं बल्कि घरों, जमीन और पेड़ों में करंट प्रवाहित हो रहा है और झटके लग रहे हैं। हालत ये हैं कि ग्रामीण हाथ में टेस्ट पेन लेकर जहां-तहां करंट चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात को भी नौण पंचायत के बैहरी गांव के लोगों को करंट के झटके लगे। दहशत में उन्होंने सारी रात ठंड में घर से बाहर ही गुजारी। भारसी, बैहरी और चच्योट गांव में भी झटके लगने की सूचना है। चच्योट पंचायत के उप प्रधान महेंद्र वर्मा, खारसी पंचायत प्रधान सुरेश मल्होत्रा, नौण पंचायत प्रधान सुमित्रा देवी ने गांव में करंट फैलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

कंपनी को नोटिस जारी

ग्रामीणों का आरोप है कि पार्वती-कोल डैम ट्रांसमिशन लाइन कंपनी के अधिकारी करंट फैलने को मात्र अफवाह बता रहे हैं, जबकि तीनों पंचायतों के लोग दहशत में हैं। टेस्ट पेन से चेक करने पर पता चलता है कि टावर लाइनों का करंट जमीन, पेड़ और अन्य जगहों पर प्रवाहित हो रहा है।

तारा चंद, बेली राम, बीरी सिंह, कृष्ण कुमार, राजकुमार, नागेन्द्र, भीम सिंह, इंद्र देव, नागणु राम, दौलत राम, बीडीसी सदस्य कौशल्या का आरोप है कि टावर कंपनी ने घरों के नजदीक से लाइन गुजारी है जिससे करंट फैल रहा है। उन्होंने चेताया कि करंट न हटा तो वे टावर लाइन कंपनी और प्रशासन का घेराव करेंगे।

गोहर के तहसीलदार मुंशी राम ने बताया कि टावर लाइन कंपनी को इस बारे में नोटिस दे दिया गया है। अगर कंपनी ने लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया है तो प्रशासन अगला कदम उठाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें