फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Curfew Himachal Pradesh: प्रतिबंधित नहीं होंगे घुमंतू गुज्जर और गद्दी

Wed, 25 Mar 2020 03:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश के साथ-साथ हिमाचल में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में घुमंतू समुदाय गद्दी और गुज्जरों को प्रतिबंधित नहीं किया जाएगा। हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किया जाएंगे।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लॉकडाउन के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को ओकओवर में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पशुचारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को पर्याप्त कदम उठाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के बाहर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न आए। उन्होंने कहा कि राज्य में राशन, दालों और खाद्य तेलों का पर्याप्त भंडार है और पर्याप्त मात्रा में दूध और ब्रेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


आवश्यकता हुई तो उपभोक्ताओं की सुविधा और अनावश्यक भीड़भाड़ से बचाव के लिए दुग्ध संग्रह केंद्रों की स्थापना की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार एवं आरडी धीमान, पुलिस महानिदेशक एसएस मरडी, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें