फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की पहल : डिपुओं में 25 रुपये में दो किलो आलू, 30 में मिलेगा प्याज

Sun, 29 Mar 2020 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
Potato - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उचित मूल्यों की दुकानों पर लोगों को अब सस्ती दरों पर आलू और प्याज मिलेगा। नालागढ़ उपमंडल प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से आलू-प्याज उपलब्ध करवाया गया है। रोजाना सुबह 8 से 11 बजे तक लोग इनकी खरीद कर सकते हैं। बाजार में आलू और प्याज की भारी कीमतें वसूलने की शिकायतों पर उपमंडल प्रशासन ने इस व्यवस्था की है।

विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि कोई पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर सस्ती दरों पर आलू-प्याज खरीद सकते हैं। दो किलोग्राम आलू 25, एक किलो प्याज 30 रुपये की दर से मिलेगा। आलू व प्याज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उचित मूल्यों की दुकानों पर मुहैया करवाया जाएगा। नालागढ़ शहर की उचित मूल्यों की वार्ड-2, 5 व 7 में स्थित दुकानों पर उपलब्ध होंगे।

खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक नालागढ़ कमलकांत शर्मा ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर शहर में स्थित उचित मूल्यों की दुकानों पर प्रशासन आलू-प्याज कम दरों पर उपलब्ध करवाएगा। लोग राशन डिपुओं में सुबह 8 से 11 बजे तक आलू व प्याज खरीद सकते हैं। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने बताया कि आलू व प्याज के अधिक दाम लेने की शिकायतों पर प्रशासन ने यह व्यवस्था करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें