फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू: शहरी क्षेत्रों में मर्जी से खोल दीं दुकानें, नियमों की उड़ी धज्जियां

Mon, 27 Apr 2020 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला के लोअर बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में सोमवार से भले ही कर्फ्यू में तीन के बजाय चार घंटे की ढील दी गई, लेकिन फिर भी दुकानों के बाहर बेतरतीब भीड़ लगी रही। लोगों ने कई जगह सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खोलने के असमंजस के चलते बिलासपुर और घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें खोल दीं। जैसे ही पुलिस को भनक लगी तो मौके पर पहुंची और दुकानें बंद करवाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन


एसडीएम सदर को मौके पर आना पड़ा। एसडीएम ने व्यापार मंडल के सदस्यों को समझाया, जिसके बाद उग्र हुए कारोबारी शांत हुए और अपनी दुकानें बंद की। उधर, शिमला एमसी क्षेत्र के कारोबारी उपायुक्त से मिले और शहरी क्षेत्रों में भी सभी दुकानें खोलने की मांग उठाई। एक घंटा अतिरिक्त ढील के दौरान चंबा बाजार में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी कोई ध्यान नहीं रखा गया। प्रशासन के जागरूक करने के बावजूद कई कारोबारी बिना मास्क के दुकानों में बैठे रहे।

सिहुंता बाजार में भी कर्फ्यू के दौरान लोगों ने सामाजिक मानकों की धज्जियां उड़ाई।  सोलन शहर में सुबह अचानक भीड़ बढ़ गई। कई दुकानदार बिना मास्क सामान बेचते दिखे। हालांकि, प्रदेश  भर में बारिश होने के चलते कई शहरों में ग्राहक नहीं आए। कई दुकानदार पूरा दिन करते रहे सफाई। नाहन के ग्रामीण इलाकों में एक माह बाद रौनक लौटी और अधिकतर दुकानें खुलने से लोग खासकर महिलाएं अपने सामान की खरीदारी करने जुटीं।
विज्ञापन



मॉर्निगिं वॉक पर निकले, सोलन में पार्कों में टहले लोग
शिमला समेत अधिकतर शहरों में लंबे समय बाद मॉर्निंग वॉक पर निकले। सोलन में प्रशासन ने एक माह बाद पार्क भी खोल दिए। पार्कों में लोग टहलने पहुंचे। सोमवार की सुबह चिल्ड्रन, जवाहर सहित मोहन पार्क लोगों की आवाजाही के लिए खोले गए हैं। इसमें प्रशासन ने लोगों को सुबह की सैर करने की भी अनुमति दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें