फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहाड़ी दिवस पर लोक संस्कृति की गूंज, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
छाड़ी, मुसादा, लोक रामायण और बरलाज गायन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

प्रदेशभर के कवियों ने पहाड़ी भाषा में सुनाई रचनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से रविवार को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में जहां कवियों ने अपनी मौलिक रचनाओं के माध्यम से पहाड़ की मिट्टी, लोकजीवन और सांस्कृतिक संवेदनाओं को शब्द दिए, वहीं पारंपरिक लोकगाथाओं और लोक गायन की प्रस्तुतियों ने हिमाचल की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी केआर भारती, विभाग के अतिरिक्त निदेशक चंदन कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के पहले सत्र में सुबह 10:30 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्य स्तरीय पहाड़ी कवि सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 30 कवियों ने पहाड़ी भाषा में अपनी मौलिक रचनाओं का पाठ किया। कविताओं में हिमाचल का प्राकृतिक सौंदर्य, लोकजीवन, सामाजिक सरोकार, परंपराएं और सांस्कृतिक चेतना प्रमुखता से झलकी। कवि सम्मेलन में अशोक दर्द, विक्रम कौशल, राकेश कपूर, रमेश चंद्र मस्ताना, प्रताप जरियाल, दोतराम पहाड़िया, होशियार सिंह, रविंद्र सारथी, राजपाल कूटलैहड़िया, डॉ. सतनाम सिंह, संदेश शर्मा, जीत राम सुमन, अनंत आलोक, मदन हिमाचली, हेमंत अत्री, त्रिलोक सूर्यवंशी, भूप सिंह रंजन, बबीता ठाकुर और ध्यान सिंह भागटा सहित अन्य कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। सम्मेलन का संचालन त्रिलोक सूर्यवंशी ने किया, जबकि वरिष्ठ साहित्यकार मदन हिमाचली ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में दोपहर एक बजे रिज मैदान स्थित ओपन थियेटर में लोक गाथाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। इसमें कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में इतिहास संकलन समिति निरमंड, कुल्लू ने पारंपरिक छाड़ी गायन प्रस्तुत किया। अवतार एंड रूहनू पार्टी चंबा ने मुसादा गायन, जैरी ग्रुप भरमौर ने लोक रामायण, सांस्कृतिक कला मंच बाऊनल सिरमौर ने भारतो गायन और नारायण सिंह चौहान व साथियों ने शिमला जिले के पारंपरिक बरलाज गायन से दर्शकों को हिमाचल की प्राचीन लोक परंपराओं से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहायक निदेशक सुरेश राणा, जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल, सुनीला ठाकुर, सांस्कृतिक आयोजक जविंदर सिंह सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें