फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लागा ढोलो रा ढमाका’ और ‘ताता ताता खिचड़ू’ पर धमाल

Thu, 01 Jan 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीबाड़ी हाल में स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन करसोग के वार्षिक कार्यक्रम ‘जश्न ए सुकेत’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संदीप ज्वैलर्स के मालिक उधम सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर हेमराज शर्मा, सुरेश, जगत राम, अनुज सिंह वर्मा और पीसी यांबा मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार और उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सोनम ने सरस्वती वंदना ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के साथ की। भावना और मोहनी ने फिल्मी गानों ‘बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल’, ‘कभी आर कभी पार’ पर सोलो डांस किया। मनु और दिव्या ने हास्य नाटक ‘देवदास और पारो’ में अभिनय कर वाहवाही बटोरी।

इसके बाद सोनू, अंजू, आशीष, प्रिया, बंटी, अरुण, मधू और राज ने ‘बबली प्यारिए’, शेला लागा देये कांबलो, जैसे पहाड़ी गानों पर नाटी डाली। इसके बाद करसोग के लोक गायक नरेश भारद्वाज ने ‘ताता ताता खिचडू’, ‘खाडी क्वाडिए लाए छतरी नीली’, ‘तेरा मेरा प्यार अड़िए’, ‘चंद्रामणीए तेरे गरांवे’ गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने सदगुरु वंदना से शुरुआत कर ‘लागा ढोलो रा ढमाका’, ‘घंटी बाजी फोनो री तेरे पोरसे’, गिरी रे गिरी, और ‘पाता पानो रा’ आदि गाने गाए। लोक गायक केशव शर्मा ने ‘मैडम बैठ बुलैरो में’ ‘जट यमला’, ‘तेरा मेरा प्यार अड़िए’ जैसे गाने गाकर वहां लोगों का मनोरंजन किया।

संदीपा, सोनम, भावना, प्रिया, अंजू ने ‘आयो रे मारो ढोलना’ पर राजस्थानी डांस और ‘सपने साजन के’ गाने पर डांडिया प्रस्तुत किया। इस मौके पर सचिव पविंदर कुमार, संयुक्त सचिव विनीता वर्मा, चंदन शर्मा, संदीपा, हेमंत वर्मा, अनुज, दीपक वर्मा, डिंपल वर्मा, वेद और अनिल सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें