फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवाह पंचमी 25 को, भगवान श्रीराम और सीता के विवाह का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। विवाह पंचमी का पर्व 25 नवंबर को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रतीक है। यह दिन हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ता है।
विज्ञापन

विवाह पंचमी का पर्व प्रेम, समर्पण और मर्यादा की अनूठी गाथा याद दिलाता है। इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि विवाह पंचमी विधि विधान से पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर में या पूर्व दिशा की ओर मुख करके श्रीराम-सीता का चित्र/विग्रह स्थापित करें। पीले व लाल पुष्प, तुलसी पत्र, दीपक और फल अर्पित करें। इसके बाद श्री सीताराम विवाह कथा का पाठ करें और है जय सियावर रामचन्द्र की जय, सीताराम चरण रति मोहि अनुदिन हो मंत्र का जाप करें। रात में श्रीराम विवाह की आरती करें और भक्ति भाव से विवाहोत्सव मनाएं। इस दिन कई मंदिरों में श्रीराम-माता सीता विवाह की झांकी सजाई जाती है, बरात निकाली जाती है और भक्त शुभ विवाह के जयघोष करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें