फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिज मैदान पर चार हजार संगतें करेंगी गुरु कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिमला गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर भव्य आयोजन कर रहा है। इस राज्य स्तरीय समागम में पूरे प्रदेश से करीब 4 हजार संगत शिमला पहुंचेंगी। सीटीओ चौक से 28 सितंबर की दोपहर एक बजे के करीब नगर कीर्तन चलेगा। आनंदपुर साहिब से पालकी साहिब वाली विशेष तौर पर छोटी बस भी मंगवाई गईं हैं। इस बस में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को सुशोभित किया जाएगा। इसके बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन लोअर बाजार, काटन मारी, शेरे पंजाब, माल रोड, स्कैंडल प्वाइंट से शाम पांच बजे रिज मैदान पहुंचेगा।
विज्ञापन

यहां पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को कंधा देकर आसन पर विराजमान करवाएंगे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद होंगे। रात 9 बजे तक दीवान सजेगा। वीरवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। गुरु सिंघ सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह ने बताया कि अलग-अलग जगहों से शिमला आने वाली संगत के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त चंबा से विशेष डिमांड आई है। इसके अलावा दो दिन तक चलने वाले इस पर्व में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेगा। दरबार साहिब अमृतसर के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह, पद्म श्री शिरोमणि रागी, भाई निर्मल सिंह हजूरी रागी, भाई गुरकीरत सिंह, भाई अमनदीप सिंह, प्र्रचारक डॉ. सुखप्रीत सिंह, अकाल अकादमी बड्ू साहिब जिला सिरमौर की बीबीयों का जत्था, हजूरी रागी जत्था, शिमला के भाई जसविंद्र सिंह, प्रमुख ग्रंथी शिमला भाई हरजीत सिंह गुरमत विचारों एवं गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।
यह शब्दी जत्थे भी करेंगे शिरकत
गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में बाहर से आए शब्दी जत्थे गुरबाणी विरसा संभाल सोसायटी दिल्ली, महाराजा बैंड लुधियाणा, स्कूल बैंड, गतका तेग सिंह मार्शल आर्ट अकादमी दिल्ल्ी और स्थानीय शब्दी जत्थे हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन

पेपर प्लेट पर दिया जाएगा लंगर
राज्य स्तरीय इस समागम में गुरु का अटूट लंगर भी बांटा जाएगा। लंगर के लिए पेपर प्लेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए तमाम तैयारियां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा ने कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें