देहरा में अगले वर्ष से शुरू होंगी कक्षाएं
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के देहरा में बन रहे कैंपस में अगले वर्ष जनवरी में कक्षाएं शुरू की जाएंगी। बताया जा रहा है कि देहरा कैंपस में तीन से चार ब्लाॅकों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य ब्लॉकों का कार्य प्रगति पर है। उम्मीद जताई जा रही थी कि जुलाई में शुरू होने वाली सीयू के शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं देहरा में बन रहे नए कैंपस में शुरू हो जाएंगी, लेकिन अधूरे कैंपस कार्य के चलते अब यह कक्षाएं जनवरी में ही शुरू हो सकेंगी।
इसरो की ओर से स्थापित किए जाने वाले प्रोजेक्ट के लिए दो एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हाे गई है। इस प्रोजेक्ट पर 40 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए इसरो के साथ वर्ष 2023 में एमओयू साइन हुआ था, जिसके तहत अब यह प्रोेजेक्ट शुरू होगा।- प्रो. सत प्रकाश बंसल, वाइस चांसलर, केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला