फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crypto Fraud: आरोपी परसराम, गोविंद की संपत्तियां जब्त, इनका रिकॉर्ड भी खंगाल रही एसआईटी

Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एसआईटी का मानना है कि आरोपियों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्तियां बनाई हैं। तकरीबन सभी आरोपियों ने प्रापर्टी में ठगी के पैसों को निवेश किया है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले पुलिस एसआईटी ने आरोपी परस राम और गोविंद की 6.50 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली हैं। यह संपत्तियां हिमाचल में ही सीज की गईं। अब तक मामले में एसआईटी की ओर से आठ आरोपियों की करीब 18 करोड़ की संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। 

विज्ञापन


संपत्ति जब्त किए जाने वाले आरोपियों में सुखदेव, हेमराज, सुभाष, अभिषेक, परस राम, गोविंद ओर अन्य दो आरोपी शामिल हैं। वहीं, पुलिस की वित्तीय टीम गिरफ्तार अन्य आरोपियों की संपत्तियां भी खंगाल रही हैं। हफ्ते के भीतर उनकी संपत्तियों का लेखा-जोखा पुलिस के पास आ जाएगा।

एसआईटी का मानना है कि आरोपियों ने हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी संपत्तियां बनाई हैं। तकरीबन सभी आरोपियों ने प्रापर्टी में ठगी के पैसों को निवेश किया है। बता दें कि सुभाष की मंडी और जीरकपुर में छह संपत्तियां हैं। आरोपी ने प्लॉट और फ्लैट खरीदे हैं, जिन्हें पहले ही जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


जिन आरोपियों ने अन्य नाम से भी संपत्तियां बनाई हैं, उनका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। आरोपी सुभाष अभी दुबई में है। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह दुबई भाग गया था। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें