क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले के आरोपी सुखदेव ठाकुर और हेमराज ठाकुर को फिर से एक नवंबर तक न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। पुलिस की एसआईटी ने दोनों आरोपियों को शिमला की जिला अदालत में पेश किया। ये दोनों आरोपी पहले से ही 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर चल रहे थे। 21 अक्तूबर को इन्हें न्यायालय में पेश किया गया था।
बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ठगी मामले में गगल, नगरोटा, पालमपुर और देहरा के कुछ लोगों ने डीआईजी उत्तर क्षेत्र के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। 24 सितंबर को पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ थाना पालमपुर में मामला दर्ज किया। उधर, मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा दुबई में छिपा है। अब तक इस मामले में डेढ़ सौ से ज्यादा ठगी की शिकायतें हो चुकी हैं।