बच्ची ने बताया कि एक सवाल का जवाब न देने पर स्कूल के एक अध्यापक ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसकी आंखों पर चोट आई है। बच्ची के चेहरे को देखकर पिटाई को लेकर मंत्री भी हैरान रह गए। घर में माता-पिता न होने के कारण बच्ची को अस्पताल नहीं लाया जा सका।
बच्ची दादी के साथ घर में थी। माता-पिता के घर पहुंचने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामला गरमाने पर अध्यापक के साथ परिजनों का समझौता भी हो गया लेकिन मंत्री ने निरीक्षण के दौरान इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में एसपी से बातचीत करने के लिए कहा।
मंत्री ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र और अन्य मौजूद रहे।