केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में ड्राइवरों, मोटर वाहन मेकेनिक, बिगुलर, टेलर और धोबी की भर्ती की जा रही है। इनमें हिमाचली युवाओं के लिए ड्राइवर के सात पद, मोटर वाहन मेकेनिक के चार और बिगुलर, टेलर व धोबी का एक-एक पद रखा गया है।
ड्राइवर के दो पद एससी और एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित होगा। टेलर का एकमात्र पद भी एससी के लिए आरक्षित है। इन सभी पदों के लिए सीआरपीएफ की वेबसाइट पर ऑनलाइन पहली मार्च तक आवेदन किया जा सकता है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप सेंटर पिंजौर के डीआईजी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि ड्राइवर के लिए 21 से 27 वर्ष के दसवीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।