फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती: हजारों युवाओं की किस्मत चमकी, मिला नौकरी का मौका

Wed, 15 Feb 2017 03:46 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के डेढ़ हजार पदों के लिए एक तिहाई अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। चयन आयोग ने बीते वर्ष प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1426 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


आवेदन के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब सात हजार अभ्यर्थियों को चयन आयोग ने टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलावा पत्र भेजे। लेकिन करीब एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने स्किल टेस्ट में भाग नहीं लिया।

शेष करीब पौने छह हजार अभ्यर्थियों ने आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में टाइपिंग टेस्ट दिया। लेकिन अधिकतर टाइपिंग टेस्ट में फेल हो गए।    आयोग के भर्ती नियमों के मुताबिक किसी भी पद को भरने के लिए एक तिहाई अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन करना अनिवार्य है। लेकिन टाइपिंग टेस्ट में यह आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन युवाओं को मिलेगा मौका

अब कर्मचारी चयन आयोग ने बैठक में इस आंकड़े को पूरा करने के लिए नई योजना के तहत निर्णय लिया। आयोग ने निर्णय लिया कि जो अभ्यर्थी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और मेरिट के बाद स्किल टेस्ट में बुलावा पत्र नहीं भेजे गए थे।

ऐसे अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर अब स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने 5460 अभ्यर्थियों के रोलनंबर अपनी वेबसाइट पर डाले हैं, जिन्हें शीघ्र स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब साढ़े पांच हजार बेरोजगारों की चमकी किस्मत चमक उठी है।

उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले करीब साढ़े पांच हजार बेरोजगारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। चूंकि भर्ती नियमों के मुताबिक एक तिहाई अभ्यर्थी पूर्व में लिए गए स्किल टेस्ट को उत्तीर्ण नहीं कर पाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें