फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा जिले के भौरा निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

Fri, 26 Jan 2024 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, खैरा (कांगडा)

सार

पालमपुर उपमंडल के भौरा गांव का जवान रजत कटोच चेन्नई में तैनात था। जवान की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान रजत कटोच(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भौरा निवासी सीआरपीएफ जवान रजत कटोच (31) पुत्र स्वर्गीय इकवाल चंद कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पालमपुर उपमंडल के भौरा गांव का जवान रजत कटोच चेन्नई में तैनात था। जवान की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पार्थिव देह शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचने के बाद देर रात तक पैतृक गांव भौरा पहुंचेगी। मृतक दो माह पहले छुट्टी आया था तथा अपनी माता व पत्नी को भी साथ लेकर चेन्नई गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी व माता को छोड़ गया है।

विज्ञापन


जवान के पिता की भी सीआरपीएफ में सेवाकाल के दौरान ही मौत हो गई थी। उस समय रजत मात्र पांच वर्ष का ही था।  पढ़ाई-लिखाई के साथ खेलकूद में हमेशा अव्वल रहने वाले रजत की डेढ़ वर्ष पहले ही दगोह की सीमा से शादी हुई थी। रजत की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।  ग्राम पंचायत भौरा के प्रधान विनोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए, सभी पंचायत प्रतिनिधियों व गांव वासियों की ओर से शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति गहरी  संवेदनाएं प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें