फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री से नौकरी लेने वालों पर संकट, पुलिस ने कब्जे में लिया रिकार्ड

Thu, 12 Mar 2020 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विवि से जब्त रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन स्थित मानव भारती विवि में फर्जी डिग्री मामले में सैकड़ों लोगों की नौकरी पर संकट आ गया है। प्रदेश और बाहरी राज्यों में ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिन्होंने इस विवि से डिग्री प्राप्त की है। पुलिस ने फर्जी डिग्री का रिकार्ड कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में दर्जनों लोग ऐसे हैं, जो इस विवि से डिग्री प्राप्त कर सरकार में अनुबंध, सरकारी संस्थानों में आउससोर्स और प्राइवेट कंपनियों में ऊंचे पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस फर्जी डिग्री की जांच पड़ताल में जुट गया है। फर्जी डिग्री गिरोह के कितने हाथ लंबे है। पुलिस इसकी भी जांच पड़ताल में जुटा है। जल्द ही पुलिस की टीम प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों में भी दबिश देने जा रहा है। पुलिस का मानना है कि जो विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री का गोरखधंधा चला सकता है। वह प्रदेश के बाहर भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हो सकता है। 

नप सकता है एपी गोयल विवि
हिमाचल में दो विश्वविद्यालय मानव भारती और एपी गोयल पर फर्जी डिग्री आवंटन के आरोप हैं। मानव भारती पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। एपी गोयल विश्वविद्यालय भी नप सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इस पर पूरी तरह से हाथ नहीं डाला है। विवि का रिकॉर्ड सीआईडी की विशेष जांच टीम ने कब्जे में लिया है। इसकी स्क्रूटनी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें