फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम और एसपी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Thu, 21 May 2020 10:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर इच्छी गांव के एक युवक ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और एसपी कांगड़ा के खिलाफ टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा और अश्लील गालियों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504 और आईटी एक्ट 67 के तहत मामला दर्ज किया है। गगल पुलिस थाना प्रभारी मेहरदीन ने बताया कि मुख्यमंत्री और एसपी के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा आईटी सेल पर दर्ज कराई शिकायत

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने बताया है कि प्रदेश बीजेपी आईटी सेल के खिलाफ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस सोशल मीडिया ने गुरुवार को प्रदेश के कई पुलिस थानों में शिकायत दर्ज करवाई हैं। जिला ऊना, कांगड़ा व हमीरपुर की इकाइयों ने पुलिस थानों में जाकर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

अभिषेक राणा ने कहा है कि महामारी के संकट के दौर से गुजर रहे देश और प्रदेश में प्रचार तो ठीक है लेकिन दुष्प्रचार दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी आईटी सेल की इन अभद्र टिप्पणियों से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि जनता भी आहत हुई है। सत्ता पक्ष द्वारा महज व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ के लिए जो आपत्तिजनक अभद्र भाषा का प्रचलन बीजेपी आईटी सेल ने शुरू किया है, वह निश्चित तौर पर समाज के लिए नुकसानदेह साबित होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें