फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रही नाबालिग से रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े

Sun, 27 Nov 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में कोटधार क्षेत्र में नाबालिग के साथ गांव के युवक द्वारा अश्लील हरकतें और दुराचार करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना उस समय की जब नाबालिग शादी समारोह से वापिस लौट रही थी। इसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग ने बताया कि 23 नवंबर को वह चचेरे भाई के यहां शादी समारोह में गई हुई थी।

भोजन के बाद जब वह डीजे में नाचने लगी तो वहां पर भी आरोपी नाच रहा था। जब वह अपने घर जाने लगी तो छेड़छाड़ करने वाला भी उसके पीछे आ गया। वह सड़क पर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसको बाजू से पकड़ कर सड़क के किनारे ले जाने का कोशिश की।
विज्ञापन


उसने इसका विरोध किया। इस बीच उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और धक्का-मुक्की करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र की एक युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें